
बीयर की बोतलें, लावारिस बाइक और प्रेमी-प्रेमिका का शव... यूपी के कौशांबी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी
AajTak
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दोहरे हत्याकांड की वजह से सनसनी फैल गई. यहां चरवा थाना क्षेत्र के गौहानी कलह गांव के पास रविवार सुबह एक पानी भरे खेत में एक पुरुष और महिला की लाश मिली है. मृतकों की पहचान गांव के ही गोरेलाल (45) और पास के भिखारी का पुरवा गांव की गुड़िया देवी (40) के रूप में हुई है.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दोहरे हत्याकांड की वजह से सनसनी फैल गई. यहां चरवा थाना क्षेत्र के गौहानी कलह गांव के पास रविवार सुबह एक पानी भरे खेत में पुरुष और महिला की लाश मिली है. मृतकों की पहचान गांव के ही गोरेलाल (45) और पास के भिखारी का पुरवा गांव की गुड़िया देवी (40) के रूप में हुई है.
दोनों के शव खेत में अलग-अलग पड़े मिले, लेकिन सिर जमीन में गढ़े हुए थे. शवों पर गहरे चोट के निशान हैं. इस वजह से हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
इस घटना की सूचना मिलते ही प्रयागराज के आईजी अजय कुमार मिश्रा और कौशांबी के एसपी राजेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे. उनके साथ फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की है.
पुलिस को मौके से बीयर की बोतलें और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि वारदात से पहले दोनों साथ समय बिता रहे थे. बताया जा रहा है कि यह मामला आपसी संबंधों से जुड़ा हो सकता है. मृतक गोरेलाल और गुड़िया देवी अगल-बगल के गांवों के रहने वाले थे. दोनों की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी.
जानकारी के मुताबिक, गुड़िया देवी अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी. वो मजदूरी करती थी. गोरेलाल भी लंबे समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था. दोनों के शराब पीने की लत भी सामने आई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









