
'बीजेपी ने पार्षद रामचंद्र को किया अगवा', AAP ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप
AajTak
दिल्ली के वार्ड 28 के आम आदमी पार्टी के पार्षद राम चंद्र ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने वीडियो बयान में दावा किया कि उन्हें जबरन उनके घर से उठाकर बीजेपी कार्यालय ले जाया गया, जबकि बीजेपी ने इसे अफवाह बताया. इसके बाद 'आप' के नेताओं ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए.
बीजेपी में शामिल होने के बाद यू-टर्न लेकर आम आदमी पार्टी में लौट आए पार्षद राम चंद्र ने वीडियो बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग मेरे घर आए और मुझे गाड़ी में बिठाकर भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर ले गए. वार्ड 28 से AAP पार्षद राम चंद्र ने ये भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ED और CBI के केस दर्ज करने की धमकी दी गई है.
वीडियो बयान में कह रहे हैं कि 'मेरे बेटे ने 100 नंबर पर कॉल किया, पुलिस आई. AAP नेताओं ने भी पुलिस को कॉल किया तब जाकर मुझे घर छोड़ा गया. मैं ED और CBI से नहीं डरता हूं, मैं केजरीवाल का सिपाही हूं.'
यह भी पढ़ें: डबल झटकाः पार्षद रामचंद्र ने चार दिन में ही छोड़ी बीजेपी, वार्ड कमेटी का चुनाव टलवाने कोर्ट पहुंच गई AAP
दिल्ली बीजेपी ने आरोपों को बताया अफवाह
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर AAP नेताओं के आरोपों को अफवाह बताया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा 'झूठ सनसनी के बादशाह हो तुम लोग. पार्षद रामचंद्र आपकी पार्टी में है नहीं है, हमें इससे कुछ लेना देना नहीं. पर इतना तय है कि वह अपने घर मे बैठे हैं और आप लोग अफवाहें फैला रहे हो.'
आम आदमी पार्टी ने लगाया अपहरण का आरोप

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






