
बीजेपी ने दो राजघरानों के वंशजों को दिया टिकट, त्रिपुरा की 'महारानी' और मैसूर के 'राजा' पहली बार लड़ेंगे चुनाव
AajTak
बीजेपी अब तक अपनी दो लिस्टों में कुल 267 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. हालांकि, इनमें से 2 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब तक इन दोनों उम्मीदवारों की जगह पार्टी ने किसी और नाम का ऐलान नहीं किया है. 72 उम्मीदवारों वाली इस लिस्ट में त्रिपुरा की महारानी कृति सिंह देबबर्मा और पूर्ववर्ती मैसूरु शाही परिवार के प्रमुख यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार का नाम भी है.
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में दो राजघरानों के वंशजों के नाम भी शामिल हैं. 72 उम्मीदवारों वाली इस लिस्ट में त्रिपुरा की महारानी कृति सिंह देबबर्मा और पूर्ववर्ती मैसूरु शाही परिवार के प्रमुख यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार का नाम भी है. बीजेपी ने कृति सिंह देबबर्मा को त्रिपुरा पूर्व सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि वाडियार राजवंश के 'राजा' मैसूर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
दरअसल, बीजेपी अब तक अपनी दो लिस्टों में कुल 267 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. हालांकि, इनमें से 2 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब तक इन दोनों उम्मीदवारों की जगह पार्टी ने किसी और नाम का ऐलान नहीं किया है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट जारी की है, उसमें महाराष्ट्र एवं कर्नाटक से 20-20, गुजरात से 7, हरियाणा एवं तेलंगाना से 6-6, मध्य प्रदेश से 5, दिल्ली, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश से 2-2, और त्रिपुरा, दादर एवं नगर हवेली से 1-1 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.
कौन हैं त्रिपुरा के शाही परिवार की महारानी कृति सिंह
महारानी कृति सिंह देबबर्मा टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक और त्रिपुरा शाही परिवार के मुखिया प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा की बड़ी बहन हैं. वह आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगी. हालांकि उनके माता-पिता राजनीति में सक्रिय थे और कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे. उनके पिता, किरीट बिक्रम देबबर्मा तीन बार सांसद थे और उनकी मां बिभु कुमारी देवी दो बार कांग्रेस विधायक रह चुकी हैं और त्रिपुरा के राजस्व मंत्री के रूप में भी काम कर चुकी हैं. किरीट देबबर्मा त्रिपुरा के अंतिम राजा भी थे.
किरीट बिक्रम किशोर माणिक्य की सबसे छोटी बेटी कृति ने अपनी स्कूली शिक्षा शिलांग के लोरेटो कॉन्वेंट से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने पर्यावरण शिक्षा और प्रबंधन कार्यक्रम के साथ-साथ गुजरात में वरिष्ठ प्रबंधन और ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में डिप्लोमा किया. वह 1992 से 1994 तक शिलांग में पशु कल्याण अधिकारी रहीं. उनकी शादी छत्तीसगढ़ के पूर्व कवर्धा राज शाही परिवार के वंशज योगेश्वर राज सिंह से हुई.
कृति सिंह देबबर्मा अपने भाई की पार्टी की सदस्य हैं, लेकिन बीजेपी के चुनाव चिन्ह के तहत चुनाव लड़ेंगी. देबबर्मा की उम्मीदवारी टिपरा मोथा के हाल ही में त्रिपुरा में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बाद आई है. कृति सिंह की बहन कुमारी प्रज्ञा देबबर्मा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा पूर्व सीट से चुनाव लड़ा था.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










