
'बीजेपी दो सिर वाला केंचुआ...', कांग्रेस-AIMIM संग गठबंधन पर संजय राउत का तंज
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में नया भूचाल आ गया है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर कांग्रेस और AIMIM के साथ गुपचुप गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए उसे 'दो मुंहा केंचुआ' करार दिया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि मीरा-भायंदर नगर निगम चुनावों (15 जनवरी को) में भी भाजपा ने AIMIM को समर्थन दिया है.
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों के बाद गजब की राजनीति देखने को मिल रही है, जहां धुर विरोधी पार्टियां सत्ता के लिए हाथ मिला रही हैं. इसी क्रम में बीजेपी के कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन करना की जानकारी सामने आई थी. हालांकि, बाद में इन दलों का गठबंधन टूट गया. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र में दो नगर परिषदों में बीजेपी द्वारा कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन करने तीखी आलोचना की है. राउत ने बीजेपी को दो सिर वाला केंचुआ करार दिया है और कहा कि इस घटना ने बीजेपी की दोहरी नीति को उजागर कर दिया है.
AIMIM-कांग्रेस को मिल रहा है BJP का सपोर्ट शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद ने कहा, 'अकोट से अंबरनाथ तक बीजेपी का AIMIM और कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है और कुछ मामलों में तो दोनों पक्षों को खुला समर्थन मिल रहा है. महाराष्ट्र में ये एक नया पैटर्न चल रहा है.' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए कुछ भी कर सकती है. शिवसेना (यूबीटी) के एक अन्य नेता सचिन अहिर ने भी कहा कि ये भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है.
महाराष्ट्र में गजब का खेल वहीं, पिछले महीने निकाय चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ 'अंबरनाथ विकास अघाड़ी' के बैनर तले गठबंधन किया. इससे बीजेपी ने सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) को साइड लाइन कर दिया गया जो 60 सदस्यीय परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी (27 सीटें) थी. गठबंधन ने 31 सीटों की बहुमत हासिल कर बीजेपी की तेजश्री करंजुले को अध्यक्ष चुन लिया. इसी तरह अकोला जिले की अकोट नगर परिषद में भाजपा ने AIMIM समेत अन्य दलों के साथ गठबंधन कर 'अकोट विकास मंच' बनाया और बीजेपी की माया धुले को अध्यक्ष चुना गया. यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत हासिल नहीं कर पाई. राउत ने दावा किया कि मीरा-भायंदर नगर निगम चुनावों (15 जनवरी को) में भी भाजपा ने AIMIM को समर्थन दिया है. शिवसेना (यूबीटी) के एक अन्य नेता सचिन अहीर ने दावा किया कि ये बीजेपी के दोहरे मापदंड को दिखाता है. सत्ता हथियाने के लिए वह (बीजेपी) कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.
सीएम ने दी चेतावनी इन गठबंधनों से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस या AIMIM से कोई गठबंधन स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि कांग्रेस या AIMIM से गठबंधन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर किसी स्थानीय नेता ने अपने स्तर पर ऐसा फैसला लिया तो ये अनुशासनहीनता है और कार्रवाई होगी.' फडणवीस ने निर्देश दिए कि ऐसे गठबंधन तुरंत तोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं की यह पहल पार्टी की नीति के खिलाफ है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









