
'बीजेपी जब तक सत्ता में, भारत के साथ अच्छे रिश्ते मुमकिन नहीं', इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर उगला जहर
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी सरकार के खिलाफ जहर उगला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की वजह से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे नहीं हो पा रहे हैं. अपने इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे का जिक्र भी किया.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन यह तब तक मुमकिन नहीं होगा, जब तक भारत में बीजेपी की सरकार रहेगी. हम दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं. हम नहीं चाहते कि एक बार फिर शीत युद्ध जैसी स्थिति बने. इमरान ने कहा कि हम अफगानिस्तान, ईरान और चीन समेत पाकिस्तान के सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं.
ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने आर्थिक लाभों पर बात करते हुए कहा कि अब दोनों देशों के बीच अच्छे व्यापारिक संबंध होंगे तो इससे बहुत बड़ा लाभ होगा, लेकिन इस राह में जम्मू-कश्मीर का मसला भारत का रुख बड़ा रोड़ा है.
उन्होंने अखबार से कहा, 'यह निराशाजनक है क्योंकि आपके पास (समाधान के लिए) कोई मौका नहीं है क्योंकि वे इन राष्ट्रवादी भावनाओं को भड़काते हैं. उन्होंने कहा कि एक बार राष्ट्रवाद का यह जिन्न बोतल से बाहर हो गया तो इसे फिर से वापस लाना बहुत मुश्किल है.
उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि उनके पास कश्मीर (मुद्दे) के समाधान के लिए एक रोडमैप होना चाहिए. भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में इस्लामाबाद के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है.
इमरान खान ने कहा कि 2019 में जब जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया गया तो पाकिस्तान को भारत के साथ अपने रिश्ते ठंडे करने पड़े. भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं.
भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और 5 अगस्त 2019 को राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध ठीक नहीं रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









