
बीजेपी चली केजरीवाल की राह, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भाजपा लाई यह फ्री स्कीम
AajTak
राजधानी दिल्ली में भाजपा बुजुर्गों और महिलाओं को मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का उपहार देने जा रही है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आज इस योजना की शुरुआत करेंगे. यात्रा तीर्थयात्रा पूरी तरह से निशुल्क होगी, जिसमें रहने-खाने जैसी हर तरह की व्यवस्था होगी.
आम आदमी पार्टी को दिल्ली में शासन करते हुए दिल्ली में 8 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, ऐसे में फ्री बस सेवा और फ्री बिजली पानी जैसे वादे को आगे करके अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से 15 सालों से निगम की सत्ता को छीन लिया. वहीं कांग्रेस वक्त के साथ दिल्ली में अपने अस्तित्व को तलाश रही है. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को तीर्थ पर ले जाया जा रहा था, तो अब बीजेपी केजरीवाल की राह पर चल पड़ी है.
बीजेपी चली आप की राह
बीजेपी बुजुर्गो को निशुल्क तीर्थयात्रा करवाने जा रही है. राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओ को तीर्थ यात्रा कराने का बड़ा अभियान गुरुवार को कोंडली में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे. सहयोगी स्वयं सेवी संस्था 'आओ साथ चलें' के साथ मिलकर बीजेपी पहले चरण में चार बसे मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के लिए रवाना होंगी. इसमें दिल्ली के करीब दो सौ तीर्थ यात्री शामिल होंगे.
फ्री तीर्थयात्रा
प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलेगा. यात्रा पूरी तरह से निशुल्क होगी. तीर्थयात्रियों के खाने पीने, रहने का सारा इंतजाम संगठन 'आओ साथ चलें' संस्था के माध्यम से सुनिश्चित कराएगा. इच्छुक तीर्थयात्रियों से फॉर्म भरवाए गए हैं. पहली बार दिल्ली के मयूर विहार इलाके से बुजुर्गों और महिलाओं की फ्री तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम शुरू हो रहा है. हालांकि अगली बार झुग्गी झोपड़ी से लोगों को तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा जिले के पार्षद कार्यकर्ता और नेता तीर्थ यात्रा पर जाने वाले लोगों की पहचान करेंगे.
विष्णु मित्तल ने कहा कि बीजेपी का प्लान आम आदमी पार्टी से अलग है और यह सरकारी नहीं, बल्कि सेवा सप्ताह के तहत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह उन असमर्थ बुजुर्ग महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए है जो किसी कारणवश तीर्थ यात्रा में नहीं जा सकते. मित्तल ने कहा कि अगली बार झुग्गी बस्ती और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले असमर्थ लोगों को यात्रा पर ले जाया जाएगा.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



