
'बीजेपी की भाषा बोल रही हैं', कांग्रेस पर क्यों भड़के अखिलेश यादव
AajTak
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने करीब से देखा है कि अगर किसी ने गठबंधन को धोखा दिया है तो वह कांग्रेस है. लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन को लेकर चर्चा होगी. पिछडे़, दलित और अल्पसंख्यकों की ताकत एनडीए को हराएगी.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया. सपा को जातिवादी और वंशवादी पार्टी बताने पर अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस अब बीजेपी की भाषा ही बोल रही है.
अखिलेश ने मध्य प्रदेश के छत्तरपुर के चंदाला में कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि जहां तक गठबंधन का का संबंध है, कांग्रेस ने ही इससे इनकार किया था. मैं कांग्रेस के नेताओं के इंटरव्यू पढ़ रहा था. वे कह रहे थे कि समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है. तो ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी की भाषा में क्या अंतर है? कांग्रेस भी बीजेपी की ही भाषा बोल रही है.
उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनीति हर पार्टी में है. जो भी सामाजिक न्याय की बात करता है, उन्हें जातिवादी होने के आरोपों का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि अखिलेश चांदला में सपा के उम्मीगवार पुष्पेंद्र अहिरवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
कांग्रेस ने दिया है धोखा
मध्य प्रदेश में सपा उम्मीदवारों की खरीद फरोख्त के बारे में पूछने पर यादव ने कहा कि इससे कांग्रेस की मंशा का पता चलता है. उन्हें करने दो. मध्य प्रदेश के लोगों ने करीब से देखा है कि अगर किसी ने गठबंधन को धोखा दिया है तो वह कांग्रेस है. लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन को लेकर चर्चा होगी. पिछडे़, दलित और अल्पसंख्यकों की ताकत एनडीए को हराएगी.
मालूम हो कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों ही इंडिया गठबंधन की साझेदार हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहे हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







