
'बीजेपी का मतलब- बड़का झूठा पार्टी', तेजस्वी यादव ने पार्टी पर लगाए झूठ फैलाने के आरोप
AajTak
पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए. नीतीश की अगुवाई वाली नई सरकार में तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने हैं. इस नए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद वह पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बीजेपी पर लगातार हमला जारी है. उन्होंने शुक्रवार को फिर से कहा कि बीजेपी का मतलब-"बड़का झूठा पार्टी". उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले वीडियो एडिट करके उसे फैलाते हैं. बीजेपी के लोग बेतुका ही बोलना जानते हैं. उनका काम से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी वाले नहीं हैं जो सिर्फ झूठ फैलाते हैं.
जिसने 2 करोड़ जॉब का वादा किया, उससे सवाल करें
तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि आप लोग हमसे रोजगार के बारे में सवाल पूछते रहे हैं, अच्छी बात है, लेकिन जिन्होंने (बीजेपी) 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, उनसे आप सवाल नहीं पूछते.
उन्होंने कहा कि हम लोग बिहार की बेहतरी के लिए काम करेंगे. मैं सब लोगों से मिल रहा हूं. सीताराम येचुरी से मुलाकात की, डी राजा से मुलाकात की. सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहा हूं हमारे नेचुरल सहयोगी है.तेजस्वी ने कहा कि अगर बीजेपी को बिहार से लगाव है, तो अब तक इसे विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया.
मालूम हो कि तेजस्वी के बयान से पहले बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया था कि तेजस्वी यादव ने 2020 में कहा था कि हम आएंगे तो 10 लाख नौकरी देंगे. जब उनसे पूछा गया कि अब आप आ गए हैं तो 10 लाख नौकरी का क्या होगा? तो तेजस्वी यादव कहते हुए नजर आते हैं कि देखिए अभी तो हम मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, मैंने कहा था कि जब हम मुख्यमंत्री बनेंगे तब नौकरी देंगे.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










