
बीच सड़क Rapido ड्राइवर ने किया ऐसा काम, तारीफ करते नहीं थक रही जनता, देखें VIDEO
AajTak
एक रैपिडो बाइक ड्राइवर ने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे एक बाइक सवार ने रैपिडो बुक किया और कहा का मेरी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है. इसके बाद उसने वीडियो में बताया कि उसने कैसे कस्टमर की मदद की
आम तौर पर लोग कहीं आने जाने के लिए कैब, बाइक या ऑटो को ऑनलाइन बुक करते हैं. लेकिन हाल में एक शख्स ने जब रैपिडो की बाइक बुक की तो बाइक ड्राइवर इसका कारण जानकर हैरान रह गया.
रैपिडो बाइक ड्राइवर ने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे एक बाइक सवार ने रैपिडो बुक की और कहा कि मेरी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है, इसे आप अपना पैर लगाकर मकैनिक तक पहुंचा दो. और ड्राइवर मदद करने को तैयार भी हो गया. ड्राइवर ने उसकी बाइक को पांव से चलती बाइक से धक्का लगाते हुए मकैनिक तक पहुंचाया.
वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही वे दुकान तक पहुंचते हैं कस्टरमर पैसे देता है. कमाल की बात है कि रैपिडो ड्राइवर पैसे लेने से इंकार कर देता है और कहता है- नहीं भाई कभी हमें जरूरत पड़ी तो तुम भी मदद कर देना पैसे देने की जरूरत नहीं है. बता दें कि इंसानियत और मदद को लेकर ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं.
वीडियो के इंस्टाग्राम पर @gojo_rider नाम के पेज से शेयर किया गया है. लोग इसमें रैपिडो ड्राइवर की तारीफ करते नहीं थक रहे और ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
इससे पहले खबर आई थी कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक रैपिडो ड्राइवर को पैसेंजर की वजह से काफी दिक्कतें हुईं. बाइक टैक्सी का पेट्रोल खत्म होने पर कस्टमर ने उससे उतरने से ही इनकार कर दिया था.
मजबूरी में ड्राइवर को कस्टमर के बैठे रहते हुए बाइक को धक्का लगाकर पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ा. उस रास्ते से गुजरते समय किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया. जो बाद में वायरल हो गया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











