
बीच सड़क शराबी ने राष्ट्रपति को छेड़ा, अब मेक्सिको की सरकार ने उठाया ऐसा कदम
AajTak
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम के साथ सड़क पर हुई छेड़खानी की घटना चर्चा में है. इस घटना के बाद मेक्सिको में महिला सुरक्षा पर बहस शुरू हो गई है और इसी बीच सरकार ने एक प्लान पेश किया है. इस प्लान में यौन हिंसा के अपराधियों को सख्त सजा देना, जागरुकता फैलाना जेैसे कदम शामिल हैं.
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम के साथ हाल ही में बीच सड़क हुई छेड़खानी से पूरी दुनिया चौंक गई. इस घटना से मेक्सिको में हलचल मच गई और अब शेनबॉम की सरकार ने इस घटना के बाद बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है. शेनबॉम की सरकार ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ तुरंत कदम उठाने की घोषणा की है और कहा है कि ऐसे मामलों में दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.
महिलाओं के मामलों की सचिव सिटलाली हर्नांदेज ने राष्ट्रपति की ओर से एक नेशनल प्लान पेश किया है. इसके तहत पूरे देश में यौन उत्पीड़न के मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने, महिलाओं को घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने, सरकारी वकीलों और अधिकारियों को ऐसे मामलों से निपटने की ट्रेनिंग देने जैसे कदम शामिल हैं.
इस प्लान में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कैंपेन भी चलाया जाएगा. यह कैंपेन सार्वजनिक स्थानों, ऑफिसों, स्कूलों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चलाया जाएगा ताकि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोका जा सके.
हर्नांदेज ने कहा, 'हम सभी मेक्सिकन महिलाओं, लड़कियों और युवतियों से कहना चाहते हैं कि आप अकेली नहीं हैं. जब भी किसी तरह की हिंसा का सामना करें, रिपोर्ट करें. आज आपके पास एक ऐसी राष्ट्रपति हैं जो आपकी रक्षा करती हैं.'
मेक्सिको में यह प्लान उस घटना के बाद लाया गया है जिसमें नशे में चूर एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति शेनबॉम को सड़क पर चलते हुए जबरदस्ती चूमने और उनके शरीर को छूने की कोशिश की. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी. वीडियो से मेक्सिको की महिलाओं में भारी आक्रोश पैदा हुआ.
वीडियो ने साफ कर दिया कि महिलाएं राष्ट्रपति भी बन जाएं, तब भी सुरक्षित नहीं हैं. इस घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है. लोग दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









