
बीच सड़क पर ट्रक ने महिला को कुचला, देखते रह गए पति और बेटा
AajTak
चश्मदीदों ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस को भी बुलाया. इसके साथ ही ट्रक का नंबर नोट करके पुलिस को दिया. घटना स्थल से करीब 10 किमी दूर नमस्ते चौक से ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया और ट्रक भी जब्त कर लिया गया.
हरियाणा के करनाल में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया. पति और बेटे ने महिला को ट्रक से कुचलता हुआ अपनी आंखों से देखा. शव की हालत इतनी खराब हो गई थी कि महिला के शरीर के टुकड़े सड़क पर काफी दूर तक फैल गए थे और सड़क से चिपक गए थे. शव को बोरे में भरा गया, खरोंच-खरोंच कर महिला के शरीर को सड़क से निकाला गया. महिला अपने पति के साथ बच्चों के लेकर बाइक पर सवार थी.
दरअसल, अंबाला निवासी व्यक्ति की रिश्तेदारी में किसी की डेथ हो गई थी. वह अपनी पत्नी आबिदा और 6 साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर यूपी के बिराव गांव जा रहा था. जब वह झिलमिल ढाबे के पास पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही आबिदा सड़क पर जा गिरी और पीछे से आ रहे ट्रक के पीछे वाले पहिए में आबिदा फंस गई और कुचल गई. वहीं, बाइक सवार व्यक्ति और उसका बच्चा भी सड़क पर किनारे गिर गए. वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला.
चश्मदीदों ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस को भी बुलाया. इसके साथ ही ट्रक का नंबर नोट करके पुलिस को दिया. घटना स्थल से करीब 10 किमी दूर नमस्ते चौक से ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया और ट्रक भी जब्त कर लिया गया.
मौके पर पहुंची पुलिस भी आबिदा के शव की हालत देखकर हैरान रह गई. क्योंकि ट्रक से कुचले जाने के कारण उसका शव के कई टुकड़े हो गए थे और शरीर सड़क से चिपक गया था. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने आबिदा के शव के टुकड़ों को समेटा और बोरे में भरा. सड़क से खरोंच-खरोंच के उसके टुकड़े निकाले गए. पुलिस ने मामूली घायल आबिदा के पति और बच्चे को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. साथ ही आबिदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया.
डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी यशपाल का कहना है कि ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के आगे बाइक आ गई थी. हादसे में महिला की मौत हो गई है. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक भी जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
( इनपुट - कमाल)

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








