
बीच सड़क दो लड़कों में हुई तगड़ी मारपीट, एंडिंग देख लोग कंफ्यूज! VIDEO
AajTak
वीडियो देखकर लोग कंफ्यूज हैं, आखिर लड़ाई हुई तो क्यों हुई? और अचानक लड़ाई बंद कर हाथ मिलाने के पीछे का क्या कारण था?
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं जो कभी हैरान करते हैं, तो कभी हंसने पर मजबूर कर देते हैं. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो आपको असमंजस में डाल देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स पहले तो जमकर लड़ाई करते हैं, फिर अचानक से शांत हो जाते हैं और हाथ मिलाकर आगे बढ़ जाते हैं.
वीडियो देखकर लोग कंफ्यूज हैं, आखिर लड़ाई हुई तो क्यों हुई? और अचानक लड़ाई बंद कर हाथ मिलाने के पीछे का क्या कारण था? आइए देखते हैं वायरल वीडियो-
Happy fight😳pic.twitter.com/BY3WgeesJM
वीडियो में दो लोग बीच सड़क मारपीट करते नजर आ रहे हैं, मगर कुछ ही देर में अचानक से ना जाने क्या होता है कि वो एक दूसरे से हाथ मिलाने लगते हैं. हाथ मिलाने के बाद अपने-अपने रास्ते निकल जाते हैं.
ट्विटर पर इस वीडियो को @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें एक शख्स, दूसरे को सड़क पर दबोचे नजर आ रहा है. दोनों के बीच जमकर लड़ाई चल रही है. एक ने नीली टीशर्ट पहन रखी तो दूसरे ने काली. इस लड़ाई में एक पल ऐसा आता है जब वो दोनों एक दूसरे से अलग हो जाते हैं और हाथ मिलकार वहां से चले जाते हैं.
इस वीडियो को 64 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं तमाम यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक शख्स ने कहा- ऐसी लड़ाई पहले कभी नहीं देखी. वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- अंत भला तो सब भला.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











