बिहार: IAS बनने का ख्वाब देखने वाला बन गया ATM क्लोनर, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
AajTak
पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में UPSC की तैयारी करने वाला एक युवक एटीएम कार्ड क्लोन कर पैसा निकाल की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.
पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में UPSC की तैयारी करने वाला एक युवक एटीएम कार्ड क्लोन कर पैसा निकालने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उसने यह रास्ता चुना था. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमिका को इम्प्रेस करने और बहन की शादी के लिए जल्दी पैसों का इंतजाम करना चाहता था. इसके लिए उसने एटीएम कार्ड को क्लोन करने का रास्ता चुना और यूट्यूब से सारी जानकारी हासिल की. कार्ड को क्लोन करने के इस्तेमाल होने वाली सभी डिवाइस उसने ऑनलाइन खरीदे. आरोपी के पिता किसान हैं और उसे बहन की शादी भी करनी थी. साथ ही अपनी प्रेमिका को रिझाने के लिए पैसों का इंतजाम करना था. इसके लिए उसने यह शॉटकर्ट तरीका अपनाया. लेकिन उसकी यह चालबाजी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










