
बिहार: CM नीतीश कल लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, IGIMS अस्पताल में लेंगे पहली डोज
AajTak
सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे. सीएम नीतीश सोमवार सुबह दोपहर एक बजे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेंगे.
Bihar Corona Vaccination: देशभर में 1 मार्च (सोमवार) से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे. सीएम नीतीश सोमवार दोपहर एक बजे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेंगे. सीएम नीतीश को बिहार के IGIMS अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाएगी. बताया जा रहा है कि कल से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन में सीएम नीतीश कुमार के साथ कुछ और नेता भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं. वैक्सीनेशन में लोग सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन लगवा सकेंगे. 1 मार्च से 60 साल से ऊपर की उम्र वालों के साथ-साथ 45 से 60 साल तक की उम्र के उन लोगों को भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी, जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









