
बिहार: 'हर मुद्दे पर नीतीश सरकार फेल, RSS के इशारे पर कर रही काम', तजस्वी ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड
AajTak
सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी के रिपोर्ट कार्ड जारी करने पर कहा है कि हम तो काम करने वाले लोग हैं. हम कोई प्रचार वाले नहीं हैं. क्या काम हुआ है यह पहले देख लीजिए. पहले क्या था और अब क्या है. हमको इन सब चीज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है. हम इन सब चीज पर ध्यान ही नहीं देते हैं.
आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने रविवार को बिहार की एनडीए सरकार के खिलाफ पिछले 15 सालों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया. पटना में संपूर्ण क्रांति दिवस सम्मेलन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लुटेरी सरकार, परेशान बिहार नाम से रिपोर्ट कार्ड को जारी करते हुए नीति आयोग की रिपोर्ट का भी हवाला दिया.
सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नागपुर (आरएसएस मुख्यालय ) के इशारे पर काम करते हैं. सेहत ठीक न होने के कारण लालू यादव कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे.
32 पन्नों का जारी किया रिपोर्ट कार्ड
32 पन्नों के इस रिपोर्ट कार्ड में महागठबंधन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बेरोजगारी, शराबबंदी, सात निश्चय योजना, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को विफल बताया.
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नागपुर (आरएसएस मुख्यालय ) के इशारे पर काम करते हैं. उसने कहा कि बिहार विकास के सभी पैमानों पर सबसे पीछे हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र बन गया है.
महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे विरोध

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








