
बिहार: सहरसा मेयर की बढ़ी मुश्किलें... हर महीने 50 लाख के गबन का आरोप, होगी FIR
AajTak
बिहार के सहरसा नगर निगम में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. मेयर प्रेम प्रिया और उनके करीबियों पर हर महीने सरकारी खजाने से 50 लाख रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप लगा है.
नगर विकास एवं आवास विभाग ने सहरसा की मेयर प्रेम प्रिया, उनके निजी सचिव राजीव झा और सचिव की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव और सजावटी लाइटों के नाम पर हर महीने करीब 50 लाख रुपये की सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप में की गई है. सहरसा के कोसी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार पासवान की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा गठित त्रि-स्तरीय जांच समिति ने इन सभी की भूमिका को संदिग्ध पाया था.
जांच में खुलासा हुआ कि मेयर ने अपने निजी सचिव की पत्नी की दो कंपनियों, 'Aim of People' और 'Narishakti Infratech', को काम आवंटित कर करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया.
विभाग ने नगर आयुक्त को तीन दिनों के अंदर एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट सौंपने और संलिप्त सरकारी कर्मचारियों पर एक हफ्ते में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
करोड़ों का हेरफेर
जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, सहरसा नगर निगम में स्ट्रीट लाइट और मेंटेनेंस के नाम पर धन की बंदरबांट की गई. मेयर पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी उचित मूल्यांकन या गुण-दोष की जांच किए अपने निजी सचिव राजीव झा की पत्नी की कंपनियों को ठेके दिए. इन दोनों कंपनियों के बैंक खातों के बीच करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है.
यह भी पढ़ें: 'ये लोग आपके दुख को कभी समझ...' सहरसा से PM मोदी का महागठबंधन पर चौतरफा हमला, देखें

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









