
बिहार: शादी के बाद फूटा कोरोना बम, 15 दिन में परिवार के चार लोगों की मौत, कंधा देने वाला भी नहीं बचा
AajTak
दरभंगा शहर के चौधरी परिवार को शादी में भीड़ इकट्ठा करना और रस्म रिवाज के नाम पर रिश्तेदारों को बुलाना भारी पड़ रहा है. शादी समारोह तो हंसी ख़ुशी संपन्न होगा लेकिन इसी शादी में भीड़ के कारण महज पंद्रह दिन के अंदर चार लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है और इससे बिहार भी अछूता नहीं है. सरकार के अपील के बाद भी लोग शादी समारोह आयोजित करने से बाज नहीं आ रहे और इसका खामियाजा दरभंगा के एक परिवार को उठाना पड़ा है. शादी समारोह के 15 दिनों के भीतर एक परिवार में ऐसा कोरोना बम फूटा कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. अभी भी परिवार के लोग इस महामारी की चपेट में हैं और संक्रमित हैं. दरभंगा शहर के चौधरी परिवार को शादी में भीड़ इकट्ठा करना और रस्म रिवाज के नाम पर रिश्तेदारों को बुलाना भारी पड़ रहा है. शादी समारोह तो हंसी ख़ुशी संपन्न हो गया लेकिन इसी शादी में भीड़ के कारण महज पंद्रह दिन के अंदर चार लोगों की मौत हो चुकी है. हालत यह है की परिवार में अब मृतक के शव को कंधा देने वाले चार लोग तक नहीं मिल रहे हैं. यही वजह है कि एक बूढ़े सदस्य के साथ इनके परिवार के शव का कबीर सेवा संस्था के लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार किया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












