
बिहार: शादीशुदा महिला से था अफेयर, 2 बच्चों के पिता की गला घोंटकर हत्या
AajTak
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दो बच्चों के पिता की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. रविवार की सुबह लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है. लेकिन फिर भी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
बिहार के समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक शख्स की बेहरमी से हत्या कर दी गई. मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा गांव का है. हत्या की इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.
जानकारी के मुताबिक, आलोक कुमार नामक शख्स को देर रात कुछ बदमाशों ने गला घोंटकर मार डाला. फिर उसके शव को राम जानकी ठाकुरवाड़ी परिसर के पास फेंक दिया. रविवार की सुबह जब कुछ लोग पूजा करने गांव के ही एक मंदिर में जा रहे थे, तो रास्ते में उन्होंने आलोक के शव को देखा. गांव वालों ने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
जांच शुरू की गई तो पता चला कि दो बच्चों के पिता मृतक आलोक कुमार सिंह का एक शादीशुदा महिला से पिछले दो सालों से अफेयर था. इसे लेकर एक साल पहले पंचायत भी हुई थी. फिर भी दोनों का अफेयर चलता रहा. उसी के चलते आलोक की हत्या की गई है. मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है. लेकिन अभी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
इससे पहले भी समस्तीपुर से मिलती जुलती खबर सामने आई थी. यहां चचेरी बहन के प्यार में पागल एक लड़के ने अपनी चाची को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही साक्ष्य जुटाए और शक के आधार पर महिला के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया.
तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि चाची की बेटी से तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों मोबाइल पर बात और चैट कर रहे थे. दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली और घर में चोरी-छिपे पति-पत्नी की तरह रह रहे थे.
दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की करीब दो महीने पहले उसकी चाची को इसकी भनक लग गई थी. इसके बाद उसने बेटी को अपनी बहन के घर भेज दिया था. मौसी के घर से लौटने के बाद लड़की और लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






