
'बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रद्द हों, नए सिरे से हो इलेक्शन', सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रशांत किशोर
AajTak
जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. आरोप है कि आचार संहिता के दौरान महिलाओं को ₹10,000 ट्रांसफर किया गया. पार्टी ने नए चुनाव और फ्रीबीज़ पर सख्त दिशानिर्देशों की मांग की है.
प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को 'अवैध' बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है. पार्टी ने मांग की है कि पिछले साल हुए इन चुनावों को रद्द कर राज्य में नए सिरे से (Fresh Elections) मतदान कराया जाए.
जन सुराज का आरोप है कि चुनाव के दौरान जब आचार संहिता (MCC) लागू थी, तब राज्य सरकार ने कथित तौर पर महिला मतदाताओं के खातों में ₹10,000 ट्रांसफर किए. याचिका में इसे "भ्रष्ट आचरण" और वोट खरीदने की कोशिश करार दिया गया है.
पार्टी का कहना है कि सत्ता का दुरुपयोग कर चुनावी निष्पक्षता को पूरी तरह खत्म कर दिया गया. प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी अनुरोध किया है कि वह चुनाव आयोग (ECI) को ऐसे निर्देश जारी करे, जिससे चुनाव से ठीक पहले घोषित होने वाली 'रेवड़ियों' और लोक-लुभावन कल्याणकारी योजनाओं पर लगाम लगाई जा सके.
यह भी पढ़ें: नई पार्टी, नई रणनीति: क्या तेलंगाना में के. कविता के साथ हो रही प्रशांत किशोर की एंट्री?
आपको बता दें कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की करारी हार हुई थी. पार्टी ने चुनावी मैदान में कुल 238 उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से 236 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. इसका मतलब ये हुआ कि 99.16 फीसदी जन सुराज के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके. कुल वोट प्रतिशत की बात करें तो जनसुराज का वोट प्रतिशत 2 फीसदी के आसपास ही रहा.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









