
बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फिक्स! जेडीयू को 16 और चिराग की पार्टी को 4 सीटें देने पर सहमति
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मीटिंग हुई, इसमें चिराग़ पासवान और मंगल पांडेय के साथ जेपी नड्डा ने सीट शेयरिंग पर चर्चा की. इससे पहले मंगल पांडेय ने पशुपति पारस से भी सीट शेयरिंग को लेकर मुलाक़ात की थीं.
बिहार में NDA में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी RLM को 1 सीट और पशुपति पारस को समस्तीपुर की 1 सीट और चिराग पासवान को हाजीपुर समेत 4 सीटें देने पर सहमति बनी है. इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बता दें कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मीटिंग हुई, इसमें चिराग़ पासवान और मंगल पांडेय के साथ जेपी नड्डा ने सीट शेयरिंग पर चर्चा की. इससे पहले मंगल पांडेय ने पशुपति पारस से भी सीट शेयरिंग को लेकर मुलाक़ात की थीं.
हाजीपुर सीट को लेकर फंसा था पेच
सूत्रों की माने तों बीजेपी हाजीपुर सीट चिराग पासवान को देना चाहती है. हालांकि हाजीपुर सीट से पशुपति पारस सांसद हैं. वह लंबे समय से ताल ठोक रहे थे कि हाजीपुर सीट से वही चुनाव लड़ेंगे. वहीं. चिराग़ पासवान ने भी हाजीपुर सीट से अपना दावा ठोक रहे थे. उनका कहना था कि वह, रामविलास पासवान के राजनैतिक उतराधिकारी हैं, इसलिए गठबंधन में हाजीपुर सीट उन्हें ही मिलनी चाहिए. इसे लेकर चाचा-भतीजे (पशुपति पारस और चिराग पासवान) के बीच अदावत भी शुरू हो गई थी. पशुपति पारस का दावा था कि राम विलास पासवान ने अपने जीते जी हाजीपुर सीट से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया था, इसलिए वो हाजीपुर सीट के असली हक़दार हैं.
बिहार में सीट बंटवारे को दिया अंतिम रूपः चिराग
चिराग पासवान ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी.
चाचा पशुपति को लेकर क्या बोले चिराग?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






