
बिहार में AEDO भर्ती में 9 लाख 80 हजार ने किया अप्लाई, बना सबसे ज्यादा फॉर्म भरने का रिकॉर्ड
AajTak
Bihar AEDO Recruitment: बिहार AEDO भर्ती में 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है और इस भर्ती के जरिए 935 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
बिहार में AEDO यानी असिस्टेंट एजुकेशन डवलपमेंट ऑफिस के निकली 935 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है. भर्ती में करीब 9 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है. भर्ती में 9 लाख से ज्यादा लोगों के अप्लाई करने के बाद बताया जा रहा है कि इस भर्ती के नाम बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली किसी भी परीक्षा में सबसे ज्यादा आवेदन का रिकॉर्ड बन गया है.
बिहार सरकार ने अगले 5 सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है. उसके बाद सरकार के शिक्षा विभाग ने AEDO नाम का नया पद बनाते हुए 935 सीटों पर भर्ती निकाली है.
नए बनाए है AEDO के पद
आवेदन प्रक्रिया के बाद अब जनवरी 2026 में AEDO के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. AEDO के पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा और फिर परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी. बता दें कि AEDO का काम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर सरकार की शिक्षा नीति की मॉनिटरिंग और लागू करना होगा. इससे पहले प्रखंड स्तर पर BEO ( ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी) का पद हुआ करता था जिसे अब बदल कर AEDO पद बनाया गया है.
क्या होगा AEDO का काम?
प्रत्येक AEDO के ऊपर 9 से 10 पंचायत स्थित स्कूलों में शिक्षा नीति को लागू और इसकी मॉनिटरिंग करना होगा. BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने आज तक से बातचीत करते हुए बताया, '935 पद के लिए 9 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है. यह परीक्षा कैसे ली जाएगी इसके लिए जल्दी आयोग की बैठक होगी और कब परीक्षा ली जाएगी, इसकी तमाम जानकारी आयोग की वेबसाइट पर साझा दिसंबर महीने में कर दी जाएगी.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












