बिहार में ओबीसी और दलितों के बाद अब सवर्णों को साधेगी कांग्रेस? बीजेपी के वोट बैंक पर विपक्षी दलों की नजर
AajTak
माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं. आरजेडी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को दो स्वर्ण समाज से मंत्री बनाने की सलाह दी है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि जेडीयू और आरजेडी की तरफ से पर्याप्त ओबीसी और एससी कोटे से मंत्री बनाए गए हैं. अगर स्वर्ण समाज के दो मंत्री बनाए जाएं तो बीजेपी के वोट बैंक को महागठबंधन की ओर खींचा जा सकता है.
बिहार में विपक्षी एकता की बैठक के बाद राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच बातचीत का एक वीडियो सामने आया था. इसके बाद बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार की बात काफी हद तक साफ हो गई थी. माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं. आरजेडी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को दो स्वर्ण समाज से मंत्री बनाने की सलाह दी है.
सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा है कि जेडीयू और आरजेडी की तरफ से पर्याप्त ओबीसी और एससी कोटे से मंत्री बनाए गए हैं. अगर स्वर्ण समाज के दो मंत्री बनाए जाएं तो बीजेपी के वोट बैंक को महागठबंधन की ओर खींचा जा सकता है. तेजस्वी ने इसके के लिए एक राजपूत और एक ब्राह्मण समाज से मंत्री बनाने का सलाह दी है.
बता दें कि कांग्रेस ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 19 सीटें जीती थीं. इसके बदले कांग्रेस को दो मंत्री पद दिए गए हैं. कांग्रेस कोटे से मुरारी गौतम और अफ़ाक अहमद मंत्री बनाए जा चुके हैं. कांग्रेस ने पहले ही एक दलित और एक मुस्लिम समाज से मंत्री बनाया था. कांग्रेस अब तेजस्वी यादव की सलाह मानकर स्वर्ण समाज के दो विधायकों को मंत्री बनाकर जातीय समीकरण साध सकती है.
सूत्रों की मानें तो अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में स्वर्णों को शामिल करके बीजेपी के वोट बैंक मे सेंधमारी कर सकती है. माना जा रहा है कि नीतीश सरकार विपक्ष की दूसरी बैठक से पहले बिहार मे मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है. हालांकि इस मामले पर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री जी का विशेषाधिकार है. कब मंत्रिमंडल का विस्तार हो, किसको मंत्री बनाया जाए, ये मुख्यमंत्री जी निर्णय लेते हैं. फिल्हाल जो भी बाते अंदरखाने में चल रही हैं, इन बातों की कोई भी पुष्टि नहीं है. ये सब हमारी विरोधी पार्टियों के द्वारा ही अफवाह फैलाई जाती है.
वहीं इस मामले पर कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी जातियों को लेकर चलती है. मंत्रिमंडल विस्तार पर आरजेडी और जेडीयू ने क्या सलाह दी है, मुझे नहीं पता. लेकिन इतना जरूर बताना चाहूंगा कि पहले से हमारे दो मंत्री हैं. एक अल्पसंख्यक है, एक दलित. स्वर्ण समाज से हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं. हमने सभी जाति को एक समान से इज्जत देने का काम किया है.
इस मामले पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी जी ने क्या कहा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. लेकिन हम लोग ए टू जेड की पार्टी है. हमारे पार्टी मे स्वर्ण, दलित,ओबीसी, अल्पसंख्यक सभी लोग हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






