
बिहार: मरीज को नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक पर शव को लाद कर ले गए परिजन
AajTak
सासाराम के सदर अस्पताल में एक बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद उसे एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराया गया. परिजनों को मजबूरी में अपने बुजुर्ग के शव को बाइक पर लाद कर ले जाना पड़ा जबकि वहां खड़े पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे.
कोरोना ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है और देश के अलग-अलग राज्यों में स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत नजर आ रही है. लेकिन बिहार के सासाराम में एक मरीज की मौत और बदइंतजामी ने नीतीश सरकार के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है. इस तस्वीर ने मानवता को ही शर्मसार कर दिया है. सासाराम के सदर अस्पताल में एक बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद उसे एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराया गया. परिजनों को मजबूरी में अपने बुजुर्ग के शव को बाइक पर लाद कर ले जाना पड़ा जबकि वहां खड़े पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे. जिस बुजुर्ग की मौत हुई थी उसका नाम सीताराम बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक 70 वर्षीय एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर पहुंचते ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











