
बिहार: बाइक को साइड न मिलने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दो की गई जान
AajTak
बिहार के सीवान में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. भीड़भाड़ वाले एरिया में रास्ता न मिलने पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई,
बिहार के सीवान में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. भीड़भाड़ वाले एरिया में रास्ता न मिलने पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद ये अपराधी यहां से भाग निकले, लेकिन कुछ दूर आगे जाकर फिर फायरिंग की, जिसमें दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ये अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. सीवान में गुरुवार दोपहर में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पहले महाराजगंज बाजार में दो युवकों को गोली मारी और फिर फायरिंग करते हुए रगड़गंज के तरफ भाग निकले. यहां पर फिर हवाई फायरिंग कर दी, जिसमें दो अन्य युवकों को गोली लग गई. इस फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल हुए युवकों को उपचार के लिए पटना भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि ये पूरा विवाद बाइक को साइड न मिलने पर हुआ. दो बाइक पर सवार चार युवक बाजार से गुजर रहे थे. भीड़ भाड़ वाले बाजार में बाइक निकालने की जगह नहीं मिल पाई, तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई. महाराजगंज के व्यवसायी अखिलेश पटेल ने बताया कि गोली लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











