
बिहार: परीक्षा के लिए 'दीवार' फांद गईं छात्राएं, लेट होने पर गेट नहीं खुला तो जोखिम में डाली जान
AajTak
Gopalganj Matric Exam Wall Jumping Video: बिहार के गोपालगंज से मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन अनुशासन और मजबूरी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद छात्राओं का दीवार फांदना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
बिहार के गोपालगंज में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन व्हीएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है. परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद, कई छात्राओं ने गेट नहीं खुलने पर दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया. लेट होने की वजह से एंट्री नहीं मिलने पर छात्राओं ने यह कदम उठाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. परीक्षा के दौरान सामने आई तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया.
परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने को लेकर सख्ती के बीच कई छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया. इसके बाद कुछ परीक्षार्थियों ने ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी अचंभित रह गए. हैरान कर देने वाली तस्वीरों में छात्राएं ऊंची दीवार फांदकर जबरदस्ती परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करती नजर आईं.
पूरा मामला गोपालगंज के व्हीएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कुछ परीक्षार्थी निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिसके कारण उन्हें गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.
इसके बाद कुछ छात्र-छात्राओं ने दीवार कूदकर परीक्षा केंद्र में पहुंचने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ अभिभावक भी अपने बच्चों को अंदर भेजने में मदद करते नजर आए. देखें VIDEO:-
30 मिनट पहले सेंटर पर पहंचने का था निर्देश
बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले में इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 43 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त व्यवस्था की गई है, ताकि नकल और अव्यवस्था को रोका जा सके. बता दें कि बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश पहले ही जारी कर दिया था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









