
बिहार: पटना के जिस गोदाम से पकड़ी गई थी 5 करोड़ की शराब, वहां खुला थाना
AajTak
पटना के बाईपास इलाके के एक गोदाम को पुलिस स्टेशन में तब्दील कर दिया गया है, जहां से पिछले दिनों तकरीबन 5 करोड़ की शराब बरामद की गई थी.
बिहार में लगातार मिल रही शराब की खेप को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद नाराज हैं. सीएम नीतीश ने शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू कराने के निर्देश दिए हैं. नीतीश कुमार की सरकार ने यह निर्देश दिए हैं कि अब से किसी भी मकान या गोदाम में शराब की खेप मिलेगी तो सरकार वहां पर पुलिस स्टेशन खोलेगी. शराबबंदी को और ज्यादा सख्ती से लागू करने के लिए सरकार ने शराब माफिया की संपत्ति जब्त कर उसकी नीलामी करने का भी फैसला लिया है. दिलचस्प बात यह है कि सरकार के इस निर्णय पर अब कार्यान्वयन भी शुरू हो चुका है. सरकार के इस निर्देश पर अमल करते हुए पटना के बाईपास इलाके के एक गोदाम को पुलिस स्टेशन में तब्दील कर दिया गया है, जहां से पिछले दिनों तकरीबन 5 करोड़ की शराब बरामद की गई थी. सरकार ने उस गोदाम में पुलिस स्टेशन खोल दिया है. गौरतलब है कि इसी साल 31 जनवरी को उत्पाद विभाग ने बाईपास इलाके के इस गोदाम में छापेमारी करके तकरीबन 5 करोड़ की शराब बरामद की थी. बिहार में बरामद की गई शराब की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









