
बिहार: नालंदा में शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष सहित 10 घायल
AajTak
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के गृह जिले में पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इसमें थानाध्यक्ष सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस एक शराब माफिया को पकड़कर ला रही थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में थानाध्यक्ष सहित 10 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, बिहार में नालंदा जिले के परवलपुर थाने के मानिकपुर गांव में शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. इस सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मी गांव में छापेमारी करने पहुंचे. पुलिस ने मौके से 10 लीटर देसी शराब बरामद की, इसी के साथ अवैध रूप से शराब कारोबार करने के आरोप में मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया.
आंध्र प्रदेश: हनुमान जयंती जुलूस के दौरान कुरनूल में हिंसा, बिना परमिशन बज रहा था DJ
पुलिस मंटू को गिरफ्तार कर ला रही थी, तभी गांव के सैकड़ों महिला, पुरुष, युवक मंटू को छुड़ाने के लिए आ गए. ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट, पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया. इस हमले में थाना प्रभारी रमन प्रकाश वशिष्ठ सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें संतोष कुमार और बैजनाथ राम की हालत नाजुक है, जबकि सब इंस्पेक्टर सीके सिंह, ASI बिजेंदर दास, अरविंद सिंह, गोरे लाल यादव, उमेश प्रसाद, विशाल कुमार, विजय यादव घायल हैं. इनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में कराया जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










