
बिहार: दो युवकों ने बार-बालाओं से कराया तमंचे पर डिस्को, वीडियो वायरल
AajTak
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दो युवक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के साथ डांस करते हुए और गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं.
आपने बुलेट राजा फिल्म का 'तमंचे पर डिस्को' गाना तो सुना ही होगा. कुछ ऐसा ही बिहार के सुपौल में भी हुआ जहां एक शादी में दो युवक बेखौफ होकर डांस करते और गोलियां चलाते हुए कैमरे में कैद हो गए. अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दो युवक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के साथ डांस करते हुए और गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी गांव का बताया जा रहा है. शादी समारोह में बारात जाने के दौरान डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ डांस करते हुए एक युवक दोनों हाथों में 2 तमंचों के साथ डांस कर रहा है और उसी दौरान बार बाला पर तमंचा तान देता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












