
बिहार: तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव, 15 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
AajTak
बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी मैदान का ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से नामांकन करेंगे.
बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी मैदान का ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से नामांकन करेंगे.राघोपुर से फिर किस्मत आजमाएंगे तेजस्वी तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने नामांकन की तारीख 15 अक्टूबर तय की है. इस बीच उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर लोगों से नामांकन समारोह में शामिल होने की अपील की है.
महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अब भी सहमति नहीं हालांकि तेजस्वी के नामांकन की घोषणा के बावजूद महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है. कांग्रेस और वामदलों के बीच कई सीटों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, राजद 140 सीटों पर दावा ठोक रही है, जबकि सहयोगी दल इससे नाखुश हैं.
नामांकन से पहले तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शनतेजस्वी यादव का नामांकन समारोह उनके लिए एक शक्ति प्रदर्शन का भी मौका माना जा रहा है. राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में राघोपुर पहुंचने की अपील की गई है. पार्टी इस मौके को चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रही है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









