
बिहार: जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक युवती को दी नई 'जिंदगी'
AajTak
पूर्णिया में देह व्यापार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और युवती को मुक्त कराया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रौटा थाना क्षेत्र में गैरकानूनी धंधा चल रहा है.
बिहार के पूर्णिया में पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. बंगाल सीमा से लगे रौटा में चल रहे कई गैर-कानूनी कामों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने एक युवती को मुक्त कराया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गुनहगारों में खौफ पैदा हो गया है.
बायसी अनुमंडल अंतर्गत रौटा थाना क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के गोरखधंधे की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आई और गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में जगह-जगह छापेमारी की गई और युवती को देह व्यापार में से मुक्त कराया.
इस मामले पर डीएसपी सह बायसी थाना अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम गठन कर एक घंटे के अंदर ही एक युवती को जिस्मफरोशी के धंधे से मुक्त कराया गया. साथ ही जिस्मफरोशी के सिंडिकेट में शामिल एक युवती को गिरफ्तार किया गया है.
डीएसपी आदित्य कुमार के स्पेशल टीम में सह बायसी थाना अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता अमौर थाना अध्यक्ष राजीव आजाद रोटा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राणा शामिल थे. इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस्मफरोशी का यह अड्डा कोई नया नहीं बल्कि काफी दिनों से चल रहा है. इसके तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं.
(इनपुट- संतोष नायक)
ये भी पढ़ें

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








