
बिहार: छोटे भाई को महज 500 रुपये के लिए बड़े भाई ने दी ऐसी सजा कि हो गई मौत
AajTak
बिहार के कैमूर में बड़े भाई ने छोटे भाई को ऐसी सजा दी, कि उसकी मौत हो गई. आरोपी छोटा भाई से 500 रुपये मांग रहा था, जो उसे पूर्व में दिए थे. जब उसने पैसे देने से मना किया, तो बड़े भाई को गुस्सा आ गया, उसने डंडा उठा लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी.
बिहार के कैमूर में बड़े भाई ने छोटे भाई को ऐसी सजा दी, कि उसकी मौत हो गई. आरोपी छोटा भाई से 500 रुपये मांग रहा था, जो उसे पूर्व में दिए थे. जब उसने पैसे देने से मना किया, तो बड़े भाई को गुस्सा आ गया, उसने डंडा उठा लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. उसे पता ही नहीं चला, कि छोटे भाई की कब मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के सोंधी गांव के रहने वाला रामू मजदूरी का काम करता है. उसका छोटा भाई नाबालिग था. उसने बताया कि वो कुछ भी काम नहीं करता था, लेकिन इस बीच उसे नशे की आदत पड़ गई थी. उससे कई बार मना किया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं था. आरोपी ने बताया कि उसने छोटे भाई को 500 रुपये दिये थे. उसने उन पैसों के बारे में उससे पूछा, तो उसने कुछ भी नहीं बताया. इसके बाद रामू उससे पैसे मांगने लगा, लेकिन छोटे भाई ने पैसे नहीं दिए. इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने डंडा उठा लिया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











