
बिहार-छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, दिल्ली में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत, जानें IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, साउथ वेस्ट मॉनसून छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों में पहुंच सकता है. हालांकि, दिल्ली में मॉनसून आने की संभावित तारीख 29 जून है और तब तक राजधानी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है.
उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग की मानें तो साउथ वेस्ट मॉनसून छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों में पहुंच सकता है. फिलहाल मॉनसून महाराष्ट्र और गुजरात में दस्तक दे चुका है. वहीं देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, जिसके कारण वहां अगले 4 से 5 दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और जब तक पूरे देश को कवर नहीं कर लेता, तब तक कमजोर नहीं पड़ेगा.
दिल्ली में कब आएगा मॉनसून दिल्ली में फिलहाल मॉनसून आने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मॉनसून आने की संभावित तारीख 29 जून है और तब तक राजधानी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की प्री-मॉनसून बारिश होने की संभावना है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेकदेश के इन राज्यों में जारी है गर्मी का सितम पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिन के बाद रेड अलर्ट हटा दिए जाएगा क्योंकि अरब सागर से आने वाले बदलाव के कारण इन दोनों राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं पहाड़ी राज्यों में इस समय सीवियर हीटवेव चल रही है और अगले दो दिनों के लिए वहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, उसके बाद तापमान में कमी आने की उम्मीद है. इनपुट- मनीषा लड्डा

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






