
बिहार: चलती ट्रेन में युवक ने टॉयलेट के सामने शादीशुदा महिला से रचा ली शादी
AajTak
शादी के बाद दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.शादी के बाद युवक आशु कुमार ने बताया कि गांव के युवती अनु कुमारी से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
बिहार के सुल्तानगंज में एक शादीशुदा महिला ने ट्रेन के टॉयलेट के सामने अपने प्रेमी से शादी रचा ली. मामला भीरखुर्द के उधाडीह गांव का है. इसके बाद महिला ने अपने पहले पति को ठुकरा दिया. जानकारी के मुताबिक 2 महीने पहले ही लड़की की शादी किरणपुर गांव के युवक से हुई थी. इसके बाद युवती एक दिन ससुराल से फरार होकर अपने प्रेमी से मिली. शादीशुदा महिला के प्रेमी आशु कुमार ने चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने उससे शादी रचा ली और मांग में सिंदूर भी भर दिया. शादी के बाद दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.शादी के बाद युवक आशु कुमार ने बताया कि गांव के युवती अनु कुमारी से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












