
बिहार के डुमराव स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
AajTak
Goods Train Accident: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में डुमराव स्टेशन पर मालगाड़ी पलटने की वजह से हादसा हो गया. रेल अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर तेजी के साथ राहत का कार्य किया जा रहा है और बहुत जल्द ये रूट शुरू कर दिया जाएगा.
Dumraon Railway Station Incident: पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के आरा-बक्सर रेलखंड के बीच रविवार को डुमरांव स्टेशन के फास्ट डाउन लूप लाइन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे डिरेल हो गए. जिसके चलते दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर-पटना रेल रूट पर डाउन लाइन प्रभावित हुआ. दुर्घटना के बाद मौके पर रेलवे के आला अधिकारी पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. वहीं दुर्घटना के चलते इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें रुकी रही. रेल अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर तेजी के साथ राहत का कार्य किया जा रहा है और बहुत जल्द इस रुट को शुरू कर दिया जायेगा.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि निकट (किमी 645/4) डाउन लुप लाइन पर आज 09 अप्रैल 2023 को 11.52 बजे मालगाड़ी के 03 वैगन के अवपथन के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है. संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुच चुके हैं. उधर डिरेलमेंट के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों के आवागमन से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. दानापुर का हेल्पलाइन 06115-232398 है.
दुर्घटना के कारण डाउन दिशा की ट्रेनें, जिन्हें विभिन्न स्टेशनों पर इन ट्रेनों को विलंबित किया गया है :
- 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस बरूना में 12.01 बजे से रोकी गई
- 03204 पंडित दीन दयाल उपाध्याय-पटना पैसेंजर स्पेशल चौसा में रोकी गई
- 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस चौसा में रोकी गई

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










