
बिहार: कूड़े का ट्रक पलटते ही भागा ड्राइवर, अंदर से निकली ऐसी चीज कि पुलिस भी रह गई दंग
AajTak
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक ऐसे ट्रक से शराब की बड़ी खेप बरामद की है, जिसमें कूड़ा भरा था. ट्रक के पलटने के बाद ड्राइवर और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए. शक होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली. इस दौरान उसके तहखाने में छिपाकर रखी गई शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी तस्कर शराब तस्करी करने की नई-नई जुगत में लगे रहते हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां पुलिस को कचरे से भरे हुए ट्रक में शराब मिली. इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के डुमरी फरदो के पास एक ट्रक पलट गया. इसमें कचरा भरा हुआ था. ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर और उसका सहयोगी दोनों मौके से फरार हो गए. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.
लोगों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को उठवाने का काम शुरू किया. ट्रक उठवाने के बाद चालक और उसके सहयोगी की खोजबीन की गई, लेकिन वो नहीं मिले.
कचरे को लेकर पुलिस को हुआ शक इसके बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आई. यहां जांच की गई, तो पुलिस को ट्रक में भरे कचरे को लेकर शक हुआ. इसके आधार पर पुलिस ने कचरे को हटाना शुरू करवाया.
इसी बीच ट्रक में बने तहखाने को पुलिस ने देखा, जिससे भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक है.
शराब तस्करों ने ट्रक के भीतर तहखाना बना रखा था. उसमें शराब छिपाने के बाद ऊपर कचरा लोड कर दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो. जिस ट्रक को पकड़ा गया है, वो हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर्ड है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






