
'बिहार की वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी-रोहिंग्या की पहचान कर ली, लेकिन पहलगाम...', SIR पर ओवैसी का तंज
AajTak
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर तंज किया है. उन्होंने पहलगाम हमले को मोदी सरकार की सुरक्षा चूक का उदाहरण बताया.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में जारी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण और सत्यापन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. हैदराबाद के सांसद ने सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव निकाय बिहार की वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और नेपाली नागरिकों की पहचान करने में सफल रहा. लेकिन सरकार यह पता लगाने में विफल रही कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने दिनदहाड़े 26 पर्यटकों की हत्या कैसे कर दी.
तेलंगाना के बोधन कस्बे में बुधवार की रात एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि आप बिहार में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और नेपाल के नागरिकों को चिह्नित करने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन आप इसकी जांच क्यों नहीं करते कि पहलगाम में आतंकी कैसे घुसे?
उन्होंने कहा कि जब तक पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का पता नहीं चल जाता, तब तक सरकार से कड़े सवाल पूछते रहेंगे. ओवैसी ने यह भी कहा कि पहलगाम के आतंकियों का पता चलने तक ऑपरेशन सिंदूर नहीं रोका जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर, केजरीवाल, ओवैसी की पार्टियां क्या बिहार चुनाव में साबित हो पाएंगी 'इम्पैक्ट प्लेयर'?
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब आतंकी पहलगाम में घुसकर हमारे हिंदू भाइयों को मार रहे थे, तब क्या आप सो रहे थे? क्या आपका प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा था? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वैश्विक समुदाय के सामने भारत का पक्ष रखने गए सर्वदलीय डेलिगेशन में शामिल रहे ओवैसी ने पीएम मोदी से पड़ोस के घटनाक्रमों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की और दावा किया कि भारत चारो तरफ से चीन से घिरा हुआ है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











