
बिहार और MP में मिली विस्फोटक सामग्री, CRPF ने IED समेत डेटोनेटर किया बरामद
AajTak
CRPF की तरफ से बताया गया कि 205 कोबरा की टीम ने मंगलवाार को बिहार के औरंगाबाद जिले के थाना मदनपुर इलाके में लाडुइया पहाड़ गांव में छापा मारा. यहां ऑपरेशन में 13 डेटोनेटर, 4 कैन आईईडी और 600 मीटर कॉर्डेक्स तार बरामद किए हैं. विस्फोटक के बारे में पता किया जा रहा है.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीमों ने बिहार और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में आईईडी और डेटोनेटर बरामद किया है. सुरक्षा एजेंसी ने 22 नवंबर को छापे मारे थे. मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन बढ़ गई है. अब ये पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक का कहां इस्तेमाल किया जाना था और ये कहां से लाया गया था. जिन लोगों के यहां विस्फोटक बरामद हुआ है, उनके बारे में भी पता किया जा रहा है.
CRPF की तरफ से बताया गया कि 205 कोबरा की टीम ने मंगलवाार को बिहार के औरंगाबाद जिले के थाना मदनपुर इलाके में लाडुइया पहाड़ गांव में छापा मारा. यहां ऑपरेशन में 13 डेटोनेटर, 4 कैन आईईडी और 600 मीटर कॉर्डेक्स तार बरामद किए हैं. विस्फोटक के बारे में पता किया जा रहा है.
मप्र के बालाघाट में छापेमारी
इसी तरह, सीआरपीएफ की 148 बटालियन और मध्य प्रदेश पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से बालाघाट जिले के गढ़ी थाने के भूरसटोला गांव में छापा मारा. यहां 3 डेटोनेटर, 5 किलोग्राम यूरिया, 375 ग्राम जिलेटिन, 1 स्टील कंटेनर, बिजली के तार, बैटरी बरामद की है.
कितना खतरनाक होता है IED ब्लास्ट?
IED भी एक तरह का बम ही होता है, लेकिन यह मिलिट्री के बमों से कुछ अलग होता है. आतंकी IED का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर नुकसान के लिए करता है. IED ब्लास्ट होते ही मौके पर अक्सर आग लग जाती है, क्योंकि इसमें घातक और आग लगाने वाले केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. खासकर आतंकी सड़क के किनारे IED को लगाते हैं, ताकि इसके पांव पड़ते या गाड़ी का पहिया चढ़ते ब्लास्ट हो जाता है. IED ब्लास्ट में धुंआ भी बड़ी तेजी से निकलता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








