
बिहारः सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
AajTak
बिहार में अब विधायक के परिजन भी सुरक्षित नहीं हैं. सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें संजीव मिश्रा की मौत हो गई.
बिहार में अब विधायक के परिजन भी सुरक्षित नहीं हैं. सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाइक सवार तीन हमलावरों ने शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें संजीव मिश्रा की मौत हो गई. रोहतास जिला के परसथुआ में करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









