
बिहारः विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक से मंत्री रामसूरत राय खफा, कहा- 'अब नहीं लगाऊंगा जनता दरबार'
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही मंत्री रामसूरत राय के आदेश की समीक्षा के निर्देश दिए हैं. इससे मंत्री रामसूरत राय नाराज हो गए हैं, उन्होंने कहा है कि वह अब कभी भी जनता दरबार नहीं लगाएंगे.
बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खफा हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह वह भविष्य में जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जनता दरबार नहीं लगाएंगे. दरअसल, रामसूरत राय की नाराजगी की पीछे की वजह ये है कि पिछले दिनों राजस्व विभाग में हुए तबादले पर सीएम ऑफिस ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मेरी भावनाओं को ठेस पहुंची है. मैं जनता के बीच रहता हूं. मैं महीने में 15 से 20 दिन जनता दरबार लगाता हूं, लेकिन यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह किसी भी विभाग की समीक्षा कर सकते हैं. उन्हें सूचना मिली होगी कि कम समय में ही अधिक लोगों का तबादला हुआ है. यह बात सही है.
राय ने कहा कि हमारे NDA के विधायकों की भी अनुशंसा पर तबादले किए गए थे. समीक्षा के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. विभाग में भू-माफिया हावी है. मैंने भू माफिया की कमर तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मैंने अब फैसला किया है कि भविष्य में हम जनता दरबार नहीं लगाएंगे. अब जनता को जहां जाना है, जाए.
दरअसल, 30 जून की रात को राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 149 सर्कल ऑफिसर, 27 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और 2 चकबंदी पदाधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई थी.
इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात की खबर मिली कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर पैसे का लेनदेन और जाति के आधार पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है. आरोप यह भी लगाया गया कि सर्कल ऑफिसर के लिए 3 साल का कार्यकाल तय किया गया है, लेकिन उससे पहले ही कई सर्कल ऑफिसर का तबादला कर दिया गया था.
इसके बाद नीतीश कुमार ने तत्काल निर्देश देते हुए राजस्व और भूमि सुधार विभाग में हुए ट्रांसफर और पोस्टिंग पर रोक लगा दी और मंत्री रामसूरत राय के फैसले की समीक्षा के निर्देश दिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







