
बिहारः बिना टीका लिए आया प्रमाण पत्र, युवती ने कहा- अब नहीं लूंगी वैक्सीन, पहले सिस्टम सुधारें
ABP News
18 वर्षीय स्वीटी प्रिया ने कोविड-19 की वैक्सीन लेने के लिए को-विन पर स्लॉट बुक किया. उसे मैसेज के माध्यम से शनिवार को दिन के करीब एक बजे का समय दिया गया. वह पहुंची लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर बंद था लेकिन फिर भी प्रमाण पत्र मिल गया.
सुपौलः बिना वैक्सीन लिए ही विभाग की ओर से सर्टिफिकेट जारी हो जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में वैक्सीन लेने के लिए गई एक युवती को बिना टीका लिए ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. उसने इसकी शिकायत की तो कोई सुनने वाला भी नहीं थी. दरअसल, 18 वर्षीय स्वीटी प्रिया ने कोविड-19 की वैक्सीन लेने के लिए को-विन पर स्लॉट बुक किया. उसे मैसेज के माध्यम से शनिवार को दिन के करीब एक बजे का समय दिया गया. जब वह अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के मध्य विद्यालय लालपट्टी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंची तो वह बंद मिला. इसके बाद छात्रा अपने अभिभावक के साथ अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंच गई.More Related News













