
बिहारः नीतीश ने पलटा RJD कोटे के मंत्री का फैसला, क्या महागठबंधन में बढ़ रही रार?
AajTak
बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन में क्या रार बढ़ रही है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी कोटे के मंत्री आलोक मेहता का ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिया है. नीतीश के इस फैसले के पीछे क्या संदेश है?
कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव पार्टियां अपना कुनबा दुरूस्त करने के साथ ही इसे बढ़ाने की कवायद में हैं. वहीं, बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन में पिछले कुछ समय से तल्खियां बढ़ती नजर आ रही हैं. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से 'ऑल इज वेल' का संदेश देने की कोशिशें की जा रही हैं. लेकिन खींचतान है कि बढ़ती ही जा रही.
ये भी पढ़ें- चर्चा फुल, नतीजा गुल... बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार बन गया 'बीरबल की खिचड़ी'!
चंद्रशेखर, सुधाकर सिंह और सुनील सिंह से विवाद अभी सुर्खियों में था ही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी कोटे के मंत्री का फैसला पलट दिया है. नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री आलोक मेहता ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 480 अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर किए थे. सीएम नीतीश ने ये सभी ट्रांसफर रद्द कर दिए हैं. ट्रांसफर के आदेश रद्द करने के पीछे सरकार ने नियमों की अनदेखी को वजह बताया है. नीतीश के इस फैसले को प्रेशर पॉलिटिक्स के रूप में देखा जा रहा है.
लोकसभा चुनाव से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स
बिहार के वरिष्ठ पत्रकार संजय पाण्डेय ने नीतीश के इस कदम पर कहा कि वे सुलझे हुए नेता हैं और राजनीति, राजनीतिक दल के साथ ही जनता की नब्ज को भी काफी बेहतर समझते हैं. नीतीश कुमार लगातार 18 साल से सूबे में सत्ता की ड्राइविंग सीट पर ऐसे ही नहीं काबिज हैं. नीतीश प्रेशर पॉलिटिक्स में माहिर हैं और चंद्रशेखर का मामला हो या अब आलोक मेहता का आदेश रद्द करना, ये भी प्रेशर पॉलिटिक्स ही है. नीतीश की रणनीति लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर अपनी शर्तों पर बात करने की है.
गठबंधन में उलझा सीट बंटवारे का गणित

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







