
बिहारः औरंगाबाद और मोतिहारी में बदमाश बेखौफ, कहीं रुपये छीने तो कहीं पिस्टल दिखा नकद व गहने की लूट
ABP News
औरंगाबाद में बैंक से पैसे निकालकर आ रहे शख्स से 2.5 लाख से अधिक रुपये छीने.मोतिहारी सिविल कोर्ट में पैरवी के लिए आए व्यवसायी से भी नकद समेत गहने की लूट.
औरंगाबाद/मोतिहारीः बिहार में लूट और छिनतई की घटनाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन दिनों अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार को औरंगाबाद और मोतिहारी में छिनतई और लूट की घटना को अंजाम दिया गया. इन दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है. पहली घटना औरंगाबाद की है जहां सदर प्रखंड के पंचायत सेवक कामाख्या नारायण सिंह से रमेश चौक पर एक अपराधी ने रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गया. पीड़ित ने बताया कि उसने सरकारी कार्य के लिए रमेश चौक के पास स्टेट बैंक से दो चेक के माध्यम से 2,77,203 रुपये की निकासी की थी. बाहर आकर रुपये से भरे थैले को बाइक की डिक्की में रख ही रहा था कि एक युवक आया और झपट्टा मारकर फरार हो गया.More Related News













