
बिस्तर पर रखी नोटों की गड्डियां... रेड में जब्त ये करोड़ों रुपये किसके हैं?
AajTak
सोशल मीडिया पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जब्त किए गए कैश की तस्वीर वायरल हो रही है. यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये पैसे किसके हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड की सत्ताधारी पार्टी (JMM) के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के 18 ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा. इस दौरान ED ने एक आरोपी हीरा भगत के आवास से 3 करोड़ रुपये से अधिक कैश जब्त किया. सोशल मीडिया पर जब्त किए गए कैश की तस्वीर वायरल हो रही है. यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये पैसे किसके हैं?
दरअसल, शुक्रवार (8 जुलाई) को साहिबगंज जिले के बरहेट और राजमहल में पंकज मिश्रा के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. मामला माइनिंग घोटाले से जुड़ा हुआ है. इस दौरान मिश्रा के करीबी हीरा भगत के आवास से ED ने बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की. नकदी इतनी बड़ी मात्रा में थी काफी देर तक नोटों की गिनती चलती रही.
बताया जा रहा है कि ED ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया है. मिले कैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. किसी यूजर ने कहा- खजाना मिल गया, तो किसी ने लिखा- प्रतिनिधि के करीबी घर में इतना कैश देखकर दिमाग घूम गया.
#झारखंड संपदा से भरा हुआ राज्य है... और इसका खनन ED कुछ महीनों से राज्य के तरक्की के लिए कर रही है pic.twitter.com/dMimyYCLU0
कौन कहता है कि झारखंड में पैसों की की कमी एवं लोग गरीब है? दुमका भारत के झारखंड राज्य के उपराजधानी है क्षेत्रफल: 4,404 km² ऊंचाई: 137 मी जनसंख्या: 1321442 झारखंड के अकाउंटेंट #ED को होना चाहिए ताकि आंकलन सही से हो सके। सहमत है तो एक लाइक कर दे pic.twitter.com/JUaz0kd0zR

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











