
बिल देख आ जाता था 'हार्ट अटैक', रेस्टोरेंट को चूना लगाने वाले ठग ने अपनाई थी ये 'निंजा टेक्निक'
AajTak
लिथुआनिया के एक अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति ने दिल का दौरा पड़ने का नाटक करके कम से कम 20 ईटरी में घोटाला किया. लेकिन आखिरकार अब वह पकड़ा गया है. वह नाटक के बल पर सालों से ठगी कर रहा था.
दुनियाभर में लोग ठगी के लिए एक से एक ट्रिक अपनाते हैं. इसी तरह का स्पेन का शख्स 20 रेस्टोरेंटों के साथ ठगी के चलते गिरफ्तार किया गया है. दरअसल शख्स पर आरोप है कि वह रेस्टोरेंट्स में खास जुगाड़ भिड़ाकर बिल चुकाने से बचता रहा है.
20 ईटरी में किया घोटाला
कथित तौर पर लिथुआनिया के इस अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति ने दिल का दौरा पड़ने का नाटक करके कम से कम 20 ईटरी में घोटाला किया. इनमें से अधिकतर रेस्टोरेंट स्पेन के कोस्टा ब्लैंका क्षेत्र में थे. वह सभी जगह जाकर पहले खाने और ड्रिंक का ऑर्डर देता था और जमकर खाता पीता था. इसके बाद बिल चुकाने का समय आते ही इसकी असली खेल शुरू होता था. वह अचानक ही छाती पकड़कर बेहोश होने और गिर पड़ने का ऐसा नाटक करता था कि मानो उसे हार्टअटैक आया हो. नतीजा ये होता कि उसे अस्पताल ले जाया जाता और बिल चुकता नहीं होता.
रेस्टोरेंट मालिक को हुआ शक तो...
उसका ये नाटक तब तक काम करता रहा जब एक रेस्टोरेंट मालिक उसपर शक हुआ. हालांकि उसने यहां भी नाटक के बल पर बिल नहीं चुकाया था लेकिन रेस्टोरेंट मालिक ने अन्य लोकल रेस्तरां को उसके दिल के दौरे के झांसे में न आने की चेतावनी देते हुए उसकी तस्वीरें सर्कुलेट कर दीं.
बिल आते ही निकलने लगा

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











