
बिल गेट्स से तलाक और उनके अफेयर पर पहली बार बोलीं पत्नी मेलिंडा, कहा-खूब रोई थी, गुस्सा भी था
AajTak
मेलिंडा गेट्स ने पहली बार बिल गेट्स से अलग होने पर बात की है. उन्होंने कहा कि उनकी शादी में विश्वास नहीं रह गया था जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. मेलिंडा ने बताया कि शादी टूटने के बाद वो कई दिनों तक खूब रोई थीं. उन्होंने बिल गेट्स के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर भी बात की.
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्ल से शादी के 27 सालों बाद मई 2021 में अलग होने का फैसला कर लिया था. अब मेलिंडा गेट्स ने पहली बार बिल गेट्स से अपने तलाक के कारणों पर बात की है. मेलिंडा गेट्स ने बिल गेट्स के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी बात की और कहा कि उन्होंने बिल को इसके लिए माफ भी कर दिया था. फिर भी एक वक्त के बाद दोनों के रिश्ते में ऐसा कुछ रह नहीं गया था जहां वो एक कपल के तौर पर साथ में जिंदगी गुजार सकें.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











