
बिल गेट्स ने शादी से पहले मेलिंडा के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर रखी थी ये शर्त!
AajTak
शादी के 27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा के तलाक की खबरें हर जगह छाई हुईं है. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स पहले भी कई मुद्दों पर चर्चा में रहे हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि मेलिंडा से शादी से पहले बिल की एक गर्लफ्रेंड थी जिसका नाम एन विनब्लैड था. शादी के समय बिल ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मेलिंडा से एक अजीबोगरीब समझौता किया था.
शादी के 27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा के तलाक की खबरें हर जगह छाई हुईं है. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स पहले भी कई मुद्दों पर चर्चा में रहे हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि मेलिंडा से शादी से पहले बिल की एक गर्लफ्रेंड थी जिसका नाम एन विनब्लैड था. शादी के समय बिल ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मेलिंडा से एक अजीबोगरीब समझौता किया था. 1997 में टाइम पत्रिका को दिए इंटरव्यू में बिल ने इस बात का जिक्र किया था. बिल ने बताया था कि 1994 में शादी के समय उन्होंने मेलिंडा से एक एग्रीमेंट किया था जिसके मुताबिक वो हर साल अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड एन विनब्लैड के साथ एक लंबे वीकेंड पर जाएंगे. इतना ही नहीं, मेलिंडा को प्रपोज करने से पहले बिल ने अपनी गर्लफ्रेंड की मंजूरी भी ली थी. इंटरव्यू में बिल ने बताया था ,'जब मैं मेलिंडा से शादी के बारे में सोच रहा था तो मैंने सबसे पहले विनब्लैड को कॉल किया और उसकी मंजूरी ली. उसने भी मुझे इसके लिए इजाजत दे दी.'More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












