
बिल गेट्स ने की 'आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन' की तारीफ, PM मोदी ने जताया आभार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन की तारीफ करने पर अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स का आभार जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य में टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने की अपार संभावनाएं हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को 'आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन' लॉन्च किया था. इसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाया जाएगा. इस मिशन के तहत भारतीयों की यूनिक हेल्थ आईडी बनाई जाएगी. भारत के इस मिशन की तारीफ अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स (Bill Gates) ने भी की है. उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी, जिस पर पीएम मोदी ने भी उनका आभार जताया है. Thank you @BillGates for the kind words on the Ayushman Bharat Digital Mission. There is immense scope in leveraging technology for betterment of health infrastructure and India is working hard in this direction. https://t.co/eprhyeAbJn

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











