
बिल्ली को बचाने पेड़ पर चढ़ा शख्स खुद मुसीबत में फंसा, बचाने के लिए बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड
AajTak
अमेरिका के ओक्लाहोमा का निवासी अपनी बिल्ली को बचाने के लिए एक बेहद ऊंचे और खतरनाक पेड़ पर चढ़ गया. बिल्ली पेड़ की चोटी पर पहुंच कर फंस गई थी. बिल्ली को घबराते हुए देखकर बचाने के लिए शख्स खुद पेड़ के ऊपर चढ़ गया. बिल्ली को तो उसने बचा लिया लेकिन दोनों के लिए पेड़ से उतरना मुश्किल हो गया.
इंसान और जानवरों के बीच प्यार का बंधन शायद उस वक्त से है जब इस धरती पर जीवन संभव हुआ था. लोग अपने पालतू जानवरों के लिए कुछ भी करते हैं. यही वजह है कि अपने पालतू बिल्ली को बचाने के लिए एक शख्स खतरनाक पेड़ पर चढ़ गया. हालांकि उसने बिल्ली को तो बचा लिया लेकिन शख्स को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलानी पड़ी. (तस्वीर - Tulsa Fire Department) दरअसल अमेरिका के ओक्लाहोमा के निवासी ने अपनी बिल्ली को बचाने के लिए एक बेहद ऊंचे और खतरनाक पेड़ पर चढ़ गया. बिल्ली पेड़ की चोटी पर पहुंच कर फंस गई थी. बिल्ली को घबराते हुए देखकर बचाने के लिए शख्स खुद पेड़ के ऊपर चढ़ गया. बिल्ली को तो उसने बचा लिया लेकिन दोनों के लिए पेड़ से उतरना मुश्किल हो गया. (तस्वीर - Tulsa Fire Department) बिल्ली और उस शख्स को बचाने के लिए लोगों ने ओक्लाहोमा में फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया. बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए टीम को एक ऊंचाई तक पहुंचने वाले हवाई उपकरण का इस्तेमाल करना पड़ा. (तस्वीर - Tulsa Fire Department)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











