
बिल्ली के एक बच्चे की मौत से अमेरिका के एक पूरे इलाके में दहशत! टेंशन में Experts
AajTak
अमेरिका के नेब्रास्का में हाल में हुई एक आवार बिल्ली की मौत से बवाल मच गया है. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, बामुश्किल दो पाउंड के बिल्ली के बच्चे स्टैनली के खाना छोड़ने और दौरे पड़ने के बाद उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया था. उसकी मौत के बाद मालूम हुआ कि उसे रेबीज था.
आम तौर पर किसी जानवर के काट लेने पर इंसान के शरीर में रेबीज नाम का वायरस घुस जाता है जो कि जानलेवा होता है. इतना ही नहीं बल्कि ये बुरी तरह से फैलता भी है. अमेरिका के नेब्रास्का में हाल में इलाज के दौरान एक बीमार आवारा बिल्ली की मौत हो गई. इस बिल्ली को रेबीज था. सुनने में साधारण लगता है लेकिन इसकी मौत के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है.
रेस्क्यू करने वाला कपल पर किया हमला
वजह यह है कि इस बिल्ली ने मरने से पहले लगभग 10 लोगों पर हमलाकर उन्हें काट लिया था. घटना का बाद से रेबीज का बड़ा डर पैदा हो गया है. दरअसल इस बिल्ली को अमेरिका के नेब्रास्का के एक कपल मेडलिन और रिच ने रेस्क्यू किया था. बिल्ली इस कपल पर पहले ही हमला कर चुकी थी.
डॉक्टरों ने जांच में पाया कि...
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, बामुश्किल दो पाउंड के बिल्ली के बच्चे स्टैनली के खाना छोड़ने और दौरे पड़ने के बाद उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया था. यूं स्टैनली की बीमारी के लगभग दो दर्जन संभावित कारणों में रेबीज को केवल एक संभावना के रूप में देखा गया था, लेकिन डॉक्टर यह जानकर हैरान रह गए कि स्टैनली को सच में रेबीज था. डॉक्टरों के पास जाने के अगले दिन ही स्टैनली की मौत हो गई. लेकिन तब तक वह 10 लोगों को काट चुकी थी. ऐसे में ये समझने की कोशिश की जा रही है कि उसने 10 व्यक्तियों में से किसी को भी संक्रमण फैलाया है या नहीं.
1000 रैकून्स का टीकाकरण बिल्ली के सैंपल से रेबीज के एक प्रकार का पता चला है जो आम तौर पर एपलाचिया क्षेत्र के पूर्व में स्थित रैकून में पाया जाता है. इसके तुरंत बाद से डगलस काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण फैलने रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र में 1,000 रैकून का टीकाकरण शुरू कर दिया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











