
बिलावल भुट्टो ने यूएन महासचिव से की मुलाकात, फिर कश्मीर का रोना रोया
AajTak
पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की. इसमें उन्होंने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया.
पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया और जोर देकर कहा कि इस्लामाबाद, भारत सहित अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहता है.
शांति चाहता है इस्लामाबाद: बिलावल
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ अपनी बैठक में इस बात को रखा कि पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहता है, जो तब तक नहीं होगी, जब तक कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार हल नहीं हो जाता.
मीटिंग में धारा-370 का भी जिक्र
इस मीटिंग में बिलावल ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने का भी जिक्र किया. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली संविधान की धारा- 370 को 5 अगस्त, 2019 को हटा लिया गया था. भारत के इस फैसले पर पाकिस्तान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी, जिसने राजनयिक संबंधों को कमजोर किया और भारतीय राजदूत को निष्कासित कर दिया.
अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









